फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे वितरित कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जागृति विहार स्थित सेक्टर-5 में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान ने आगंतुकों को औषधीय पौधे वितरित किए। संस्थान संयोजिका आर्या भारती ने बताया कि इकोसिस्टम के स्वास्थ्य को अच्छा करने के लिए पौधरोपण करना सबसे अच्छातरीका है। उन्होंने कहा कि जैसे मनुष्यों के लिए फेफड़े हैं, वैसे ही हमारे ग्रह पृथ्वी के लिए वन है। वनों को ‘पृथ्वी के फेफड़े’ कहा जाता है, क्योंकि वे ऐसे प्रकृति निर्मित कारखाने हैं जो कार्बन डाइऑक्साइड का उपभोग करते हैं और बदले में ऑक्सीजन देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें