फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार दिन से लापता बुजुर्ग का नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी फुटेज खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के युवक की बाइक पर बैठकर दौराला चौराहा पहुंचे थे महेश कुमार, उतरने के बाद हुए लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। बफावत गांव निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग चार दिन से लापता हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बुजुर्ग के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

बफावत गांव निवासी विशाल ने बताया कि उनके पिता महेश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। 27 अक्तूबर की दोपहर उनके पिता गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठकर दौराला चौराहा पहुंचे थे। वहां बाइक से उतरने के बाद वह अचानक कहीं चले गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके बावजूद बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें