सरूरपुर। कस्बा हर्रा के बाहरी छोर पर शनिवार देर रात पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। खिवाई निवासी शहजाद उर्फ टीवी के रूप में उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सरूरपुर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान इंटर कॉलेज के सामने एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।