फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: न डॉक्टर न पंजीकरण...फिर भी चलाया जा रहा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिनौली रोड पर हर्रा कस्बे में चल रहा जनप्रिय मैटरनिटी होम और अस्पताल बंद किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण में पाया गया कि यहां न तो चिकित्सक हैं और ही अस्पताल का पंजीकरण है। इस मामले में सीएमओ ने सरूरपुर खुर्द थाना प्रभारी को पत्र लिखकर अस्पताल बंद करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) ने 17 फरवरी को इस अस्पताल के खिलाफ फर्जी रूप से चिकित्सीय कार्य करने की शिकायत की गई थी। इस पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी (पंजीकरण सेल) ने 18 फरवरी को निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की एक कर्मचारी उपस्थित मिली, लेकिन चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नहीं था।
कर्मचारी ने बताया कि यहां चिकित्सीय कार्य और अस्पताल का संचालन एक महिला द्वारा किया जाता है। यहां चिकित्सीय कार्य संबंधी उपकरण, बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर और आग बुझाने के उपकरण मिले। यहां चिकित्सा संबंधी कार्य किया जा रहा था। बोर्ड पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन वह स्विच ऑफ पाया गया। इसके अलावा कार्यालय में अभिलेखों के अवलोकन के बाद पाया गया कि अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। उन्होंने बताया कि सरूरपुर खुर्द थाना प्रभारी को विधिक कार्रवाई करने और अस्पताल बंद करने के लिए लिखा गया है। इसकी कॉपी जिलाधिकारी और एसएसपी को भी भेजी गई है। इस तरह के और भी जितने अस्पताल हैं, उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें