फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को गोली मारने वाले आरोपियों को सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दौराला रोड पर मिलक गांव में दुकानदार प्रवीन को गोली मारने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। सरेशाम दुकानदार की हत्या के प्रयास से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जबकि पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी गई है। पुलिस ने दौराला रोड पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को दौराला रोड पर मिलक गांव में किराना स्टोर संचालक प्रवीन दुकान के बाहर बैठा था। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी थी। पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए थे। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रोड के दोनों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें