फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिकों का 'सॉफ्ट अड्डा' बना मेरठ, ढूंढती फिरती है कई राज्यों की पुलिस

Sat, 05 Dec 2020 03:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले तांत्रिकों पर मेरठ पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है, जबकि आए दिन मेरठ में दूसरे राज्यों की पुलिस उनकी तलाश में पड़ी रहती है। दूसरे राज्यों ने आने वाली पुलिस का आरोप होता है कि स्थानीय पुलिस उनकी मदद नहीं करती। इसके चलते ठगों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के अनुसार, लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी, नौचंदी क्षेत्र में सबसे ज्यादा तांत्रिक रहते हैं। उनकी तलाश में अक्सर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा व अन्य राज्यों की पुलिस आती है। संबंधित थाना पुलिस को तांत्रिकों के बारे में जानकारी है, इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं पा रही है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि ये तांत्रिक काला जादू करके करोड़ों की ठगी कर लाते हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस ने एक माह पहले दो तांत्रिकों को जेल भेजा था। उन्होंने जादुई चिराग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। पकड़े गए तांत्रिक ने पुलिस को 35 लोगों के नाम बताए थे, जो लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी और नौचंदी थाना क्षेत्र में रहते हैं। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दूसरे राज्यों की पुलिस को भी लोकल पुलिस घुमा देती है।

दो दिन से मेरठ में गुजरात पुलिस
तीन तांत्रिकों की तलाश में दो दिन से मेरठ में गुजरात पुलिस ने डेरा डाल रखा है। गुजरात पुलिस ने लिसाड़ी गेट व ब्रह्मपुरी पुलिस को उनके बारे में बताया है। गुजरात पुलिस को लोकल स्तर से कोई मदद नहीं मिल रही है, जिससे वह आरोपियों तक पहुंच सके। हालांकि मेरठ पुलिस का दावा कि दूसरे राज्य की पुलिस को फोर्स उपलब्ध कराया जाता है।

35 तांत्रिक पुलिस के रडार पर
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि मेरठ में 35 तांत्रिकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज है। यह तांत्रिक दूसरे राज्यों में ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट और नौचंदी थाना पुलिस द्वारा अभियान चलाकर आरोपी तांत्रिकों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें