फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपात्र अंतोदय राशन कार्डों धारकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नंगली किठोर में अपात्र लोगों के बनाए गए अंत्योदय राशन कार्ड की शिकायत पर एडीओ पंचायत माछरा संदीप कुमार ने घर-घर जाकर जांच कर आख्या तहसील मवाना के पूर्ति विभाग के निरीक्षक को करीब 20 दिन पूर्व भेज दी। परंतु पूर्ति निरीक्षक ने अपात्र लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने पुनः मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गांव नंगली किठोर निवासी सुबोध कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर 14 फरवरी 2026 को शिकायत की थी कि गांव में अपात्र लोगों के अंत्योदय राशन कार्ड कोटेदार ने बनवाए हैं। इनके पास पक्का मकान, बाइक, जमीन एवं सब सुविधाएं उपलब्ध हैं जो इस सुविधा के हकदार नहीं हैं। पूर्ति निरीक्षक मवाना अजय कुमार ने शिकायत की जांच के लिए बीडीओ माछरा को पत्र भेजा। बीडीओ ने एडीओ पंचायत संदीप कुमार को जांच दी। एडीओ पंचायत ने ग्राम सचिव को साथ लेकर घर-घर अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की जांच की। शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी कि यदि अपात्रों को पूर्ति निरीक्षक ने बचाने का प्रयास किया तो पुनः मुख्यमंत्री पोर्टल पर पूर्ति निरीक्षक की भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें