फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर के सेवादार की हत्या का आरोपी निजाम शादी के मंडप से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव मंदिर के सेवादार की हत्या का आरोपी निजाम शादी के मंडप से गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। अब्दुल्लापुर में शिव मंदिर के सेवादार कांति प्रसाद की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी निजाम कुरैशी को भावनपुर पुलिस ने गुलावठी में दबिश देकर शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया। निजाम पर इस मामले में मौत का भय दिखाकर रंगदारी मांगने, घर में घुसकर हमला करने, चोट पहुंचाने, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस कुरैशी पुत्र निजाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनस को संरक्षण देने वाले हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती को भी शुक्रवार को जेल भेजा गया था, जबकि निजाम सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिली थी कि निजाम गुलावठी में अपने रिश्तेदार के यहां बेटी का निकाह करने गया हुआ है। सटीक सूचना पर भावनपुर पुलिस और गुलावठी पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर दबिश देकर निजाम को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार निजाम की बेटी का निकाह हो गया था और बेटी भी विदा हो गई थी। जिसके बाद निजाम को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोप था कि जिस दिन सेवादार की मौत हुई थी, उसी दिन आरोपी निजाम अपने साथियों के साथ सेवादार के परिजनों को धमकी देने गया था। परिजनों की तहरीर पर निजाम के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति की जांच होगी
इंस्पेक्टर भावनपुर रघुराज सिंह का कहना है कि अब्दुल्लापुर निवासी भावनपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती की भी जांच शुरू कर दी गई है। उसे जेल भेजने के बाद अब उसकी संपत्ति की जांच कराई जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करा दिया गया है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। नदीम मेवाती शातिर अपराधी है, उसके खिलाफ काफी मुकदमे दर्ज हैं। उसकी बेनामी संपत्ति की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें