फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 मीटर एयर राइफल में नित्या रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में शूटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही चतुर्थ आनंद प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल इवेंट हुआ। इसमें सीनियर महिला वर्ग में हापुड़ की नित्या ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेरठ के अलावा बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद व आसपास के जिलों से 150 से अधिक बालक-बालिका निशानेबाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में महिला वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर हापुड़ की नित्या ने 610.0 अंक के साथ दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। बुलंदशहर शूटिंग रेंज के निशांत लोधी ने 603.4 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बागपत के आशीष यादव ने 415.3 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर हापुड़ की सौम्या त्यागी 412.4 अंक के साथ रजत पदक विजेता रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल में सीनियर वर्ग में बागपत के गौतम सिंह ने 575 अंक के साथ पहला स्थान पाया। मुजफ्फरनगर शूटिंग रेंज के वरुण ने 571 अंक बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीबीएसएसएम मेरठ के पार्थ गोयल ने जूनियर में 378 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। बुलंदशहर के अंशुल 377 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर शूटिंग कोच जोनी समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें