फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौड़ में देवांश, भाला फेंक में श्रेया प्रथम

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एथलीट प्रतयिगिता के दौरान एक किलोमीटर की दौड़ में भाग ल
विज्ञापन
जिला एथलेटिक संघ की यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला एथलेटिक संघ की ओर से शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला यूथ एथलेटिक्स की ओर से एक दिवसीय ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 इवेंट में 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मेरठ के देवांश, बालिका में बुलंदशहर की सुनैना ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में मेरठ की श्रेया शर्मा ने 30.65 मीटर की दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक स्पर्धा में मेरठ के खिलाड़ियों का दोनों वर्ग में ही शानदार प्रदर्शन रहा।
अंडर 18 यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष आयुष पंवार भी रहे। जिला एथलेटिक संघ के अनु कुमार ने बताया कि जो खिलाड़ी बीते साल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे थे उन सभी का चयन जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा करके राज्य स्तर की प्रतियोगिता में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 7 व 8 अगस्त को प्रयागराज में होगी। इसके साथ ही जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के आधार पर चुने गए हैं उनकी जानकारी भी जल्द विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मौके पर तकनीकी टीम में मुनेंद्र तेवतिया, विक्रम, प्रगति, आकाश, राधा चौधरी आदि रहे। विजेताओं को जिला एथलेटिक संघ के सदस्य, धर्मेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, निधि सिंह व शिवानी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक वर्ग में प्रतियोगिता के नतीजे
100 मीटर दौड़ : 1. देवांश चौधरी 11.75 सेकंड
2. कृष्ण राणा 11.85
3. ध्रुव बंगा, बुलंदशहर 12.19
200 मीटर दौड़: 1. आर्यन भाटी 23.88
2. प्रिंस कुमार मेरठ 23.92
3. विशाल लोरिश मेरठ 24.70
400 मीटर दौड़: 1. कपिल सिंह बुलंदशहर 49.55
2. रोहित मेरठ 51.19
3. प्रिंस कुमार मेरठ 53.43
1000 मीटर दौड़: 1. हिमांशु बुलंदशहर 2:32.99
2. कृष्ण सिद्धार्थ मेरठ 2:34.36
3. दक्ष सिरोही मेरठ 2:35.22
110 मीटर बाधा दौड़: 1. कपिल सिंह बुलंदशहर 16.57
ऊंची कूद: 1. रामानंद सिंह मेरठ 2.00 मी
2. दिव्यांशु यादव मेरठ 1.80 मी
लंबी कूद: 1. विकास कुमार बुलंदशहर 4.72 मी
डिस्कस थ्रो: 1. कल्पेश सिंह मेरठ 46.83 मी
2. समित सिंह 45.96 मी
3. पूरु राज मेरठ 35.66 मी
भाला फेंक: 1. लकी राणा बुलंदशहर 64.22 मी
2. आदित्य सिंह 61.71 मी
3. अंकुर मेरठ 55.29 मी.
5000 मीटर रेस वॉक: 1. शिवम प्रजापति मेरठ 26:16.91
2. श्रीओम यादव 34:57.06
बालिका वर्ग में प्रतियोगिता के नतीजे
100 मीटर दौड़: 1. सुनैना बुलंदशहर 14.92्र
2. नम्रता बुलंदशहर 15.39
200 मीटर दौड़: 1. मनु मलिक मेरठ 28.54
2. जाह्नवी मेरठ 30.20
3. राशि मेरठ 32.83
1000 मीटर दौड़: 1. खुशी तेवतिया बुलंदशहर 3:11.79
2. तन्वी मेरठ 4:11.69
3. संध्या शर्मा मेरठ 4:15.53
100 मीटर बाधा दौड़: 1. मुस्कान सोम मेरठ 15.64
2. मोनिका 18.10
लंबी कूद: 1. खुशी मेरठ 5.10 मी
डिस्कस थ्रो: 1. कीर्ति चौधरी बुलंदशहर 40.66 मी.
भाला फेंक: 1. श्रेया शर्मा मेरठ 30.65मी.
2. आकृति शर्मा मेरठ 15.96 मी
शॉट पुट: 1. प्रिया मेरठ 11.85 मी.
2. गौरवी मेरठ 11.34मी.

मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एथलीट प्रतयिगिता के दौरान एक किलोमीटर की दौड़ में भाग ल

मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एथलीट प्रतयिगिता के दौरान एक किलोमीटर की दौड़ में भाग ल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें