फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन वर्ग में नितिन व रूपल चौधरी ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला एथलेटिक संघ द्वारा बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 'आओ बने मिल्खा सिंह, पीटी ऊषा, नीरज चोपड़ा, अनु रानी ' जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मेरठ के खिलाड़ियों ने पदक झटके। ओपन बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में नितिन कुमार व बालिका वर्ग में रूपल चौधरी ने स्वर्ण पदक झटका। वहीं, जेवलिन, पैदल चाल एवं 100 मीटर स्पर्द्धाओं में खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक संघ सचिव अन्नु कुमार ने बताया कोविड-19 के समय में मेरठ जिला एथलेटिक संघ ने प्रतियोगिता की पहल की है। प्रदेश में किसी जिले या अन्य राज्यों में अभी तक प्रतियोगिताएं शुरू नहीं हुई हैं। भारतीय एथलेटिक्स संघ उपाध्यक्ष आशुतोष भल्ला एवं नितिन आर्य ने इस कदम की सराहना की। अन्नु कुमार ने बताया कि शीघ्र ही 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिता होगी। जिसमें 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के लिए 12 से 14 वर्ष, 14 से 16 वर्ष,16 से 18 वर्ष,18 से 20 वर्ष एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के समापन जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय एथलेटिक्स संघ उपाध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने वेबिनार के माध्यम से प्रतियोगिता का समापन किया। विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के तौर पर विजय शर्मा, आजाद सिंह लोहिया, विक्रम सिंह, अरुण कुमार, तरुण तोमर, प्रशांत तेवतिया, सत्यप्रकाश शर्मा, वरुण सिवाच, अमित तेवतिया, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, रवींद्र भराला, सविता चौधरी, अमिता सक्सेना, शशि चौधरी, भूमिका सिरोही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें