फॉरेंसिक टीम ने की जांच
फॉरेंसिक टीम को कमरे से शराब की बोतल और एक गिलास बरामद हुआ। टीम ने पानी की बोतल, शराब की बोतल, ग्लव्स सहित कई चीजें कब्जे में ली हैं। किचन, बेडरूम, वॉशरूम और डाइनिंग रूम से फिंगरप्रिंट लिए गए हैं। वहीं भाजपा नेता के मोबाइल में पत्नी के साथ निर्वस्त्र शरीर पर क्रूरता के वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।
ब्रजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद शाम चार बजे निशांक का शव घर पहुंचा। परिजन शव लेकर ब्रजघाट के लिए रवाना हो गए, वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। निशांक के बेटे और भाई ने मुखाग्नि दी।
पत्नी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
रात घर से निकलते हुए सीसीटीवी में नजर आ रही सोनिया
शुक्रवार रात पिटाई के बाद निशांक की पत्नी सोनिया दोनों बच्चों को साथ लेकर आधी रात को घर से निकलती दिख रही है। इससे पहले चार घंटे तक दोनों के बीच विवाद व मारपीट होती रही। यहां से वह स्कूटी से अपने मायके अशोकपुरी के लिए निकली। सुबह साढ़े छह बजे वह बच्चों के साथ वापस आती दिख रही है। उसने जेठ गौरव को फोन कर बताया कि निशांक को गोली लगी हुई है। वे बोल नहीं रहे हैं, जल्दी से घर आ जाओ।
तमंचा बेड पर नहीं मिलने से पत्नी की बात पर हुआ शक
सोनिया ने पुलिस को पहले निशांक द्वारा आत्महत्या करने की बात कही। उसने बताया कि पिटाई के बाद वह चली गई थी, सुबह को वापस आई तो देखा कि निशांक का गोली लगा शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने जब देखा कि तमंचा बेड पर नहीं है तो सोनिया से पूछा। इस पर सोनिया ने तमंचा अलमारी से निकालकर पुलिस को दे दिया। पूछताछ में उसने बताया कि निशांक उसे गोली मारना चाहता था, हाथापाई में उसे खुद गोली लग गई।
भाजपा नेता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
निशांक के पिता का नाम राजेश गर्ग था। बचपन में ही निशांक को उसकी बुआ मंजू देवी और फूफा आनंद कुमार ने कानूनी रूप से गोद लिया था। मंजू देवी और उनके पति आनंद कुमार की मौत हो चुकी है। राजेश गर्ग की भी मौत हो चुकी है।
निशांक के परिवार भाई गौरव गोयल उर्फ रिंकू और उनकी माता हैं। गौरव गोयल ने आरोप लगाया है कि सोनिया ने निशांक की हत्या की है। अगर हाथापाई में गोली लगी थी तो उसने रात को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। घर का ताला लगाकर क्यों चली गई।
एक साल पहले सड़क हादसे में हाथ-पैर में हुए फ्रेक्चर
एक साल पहले कांवड़ यात्रा के दौरान निशांक का बड़ी एक्सीडेंट हुआ था। हाथ और पैर में कई फ्रेक्चर होने की वजह से रॉड डाली गई थी। कई महीने तक वह बिस्तर पर रहा था।