मेरठ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि अपने समाज के अधिकार के लिए प्रदेश में रथ यात्रा निकालेंगे। 30 नवंबर को सहारनपुर से रथ यात्रा शुरू होकर जो 180 विधानसभाओं से होकर सोनभद्र तक जाएगी।
जिला पंचायत के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि सहारनपुर के शक्तिपीठ शाकंभरी देवी से सोनभद्र तक यात्रा तीन चरणों में निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से निषाद पार्टी प्रदेश में मछुआ समाज समेत अन्य समाज की दशा-दिशा जानने का कार्य करेगी। यात्रा के माध्यम से निषाद पार्टी, निषाद समाज समेत अन्य समाज को भी जोड़ने का कार्य किया जाएगा। नौ प्रतिशत ओबीसी के हिस्से को काटकर अनुसूचित जाति में हमारे समाज को डाला जाए। ये मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी का दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन होना था, मगर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इस अधिवेशन को स्थगित किया गया है।