फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा चौहान हत्याकांड: हत्यारोपी पति को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर आरोपी ने की थी खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन

प्लॉट नाम कराने के विवाद में दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान हत्याकांड के आरोपी पति प्रदीप को पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रदीप व निशा ने मैनापूठी में 117 गज का प्लॉट खरीदा था। इसकी कीमत 12 लाख रुपये थी। प्लाॅट में निशा को नौ लाख रुपये देने थे। जबकि प्रदीप ने तीन लाख रुपये दिए थे। तीन जुलाई को उसके छोटे बेटे शुभ के जन्मदिन पर प्लॉट का बैनामा होना था। निशा प्लाॅट के बैनामे को अपने नाम कराना चाहती थी। जबकि प्रदीप प्लॉट को अपने नाम करवाना चाहता था। जिसे लेकर दोनों के बीच हत्याकांड से तीन दिन पहले से विवाद चल रहा था। हत्याकांड वाले दिन भी निशा व प्रदीप में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रदीप ने गुस्से में निशा की हत्या कर आत्महत्या के प्रयास से अपने आपको भी चाकू मारकर घायल कर लिया था। निशा के भाई अंकित ने प्रदीप, विकास व राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पिछले 12 दिनों से प्रदीप का मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब उसका इलाज जेल के चिकित्सकों की निगरानी में चलेगा। सीओ का कहना है कि बुधवार को प्रदीप को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्राथमिकी में नामजद विकास व राहुल की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विवादित गेट को पुलिस ने कराया बंद
निशा चौहान की हत्या के बाद पुलिस ने विवादित गेट को बंद करा दिया। गली में नया गेट खोलने पर निशा चौहान और उसके पड़ोसी विकास के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। निशा का आरोप था कि विकास ने प्रशासनिक निर्देशों और आपसी समझौतों को ताक पर रखकर जबरन गली में अतिरिक्त गेट निकाल लिया था। निशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस विवाद से जुड़ी करीब 30 वीडियो पोस्ट की थीं। उसकी एक वीडियो जिसमें वह कहती नजर आ रही थीं कि मिस्त्री मान जाओ, पुलिस और कानून ने मना किया है। इस वीडियो को 27 लाखों लोगों ने देखा था।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें