ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बेहोशी हालत में मिली महिला को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुला ली। आरोप है कि पीड़िता को अस्पताल के बाहर छोड़कर ब्रह्मपुरी पुलिस चली गई। करीब एक घंटे बाद महिला पर्चे बनाने वाले काउंटर के बाहर पड़ी देखी गई।
डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया और देहली गेट थाने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। दोपहर करीब 12 बजे सदर बाजार पुलिस को जानकारी मिली कि जिला अस्पताल में भर्ती होने वाली महिला भैंसाली बस अड्डे के पास से अगवा हुई थी।
यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी को पीटा, महिला पर नाजुक अंग पर तेजाब डालने का भी लगाया आरोप
एसओ सदर विजय गुप्ता पुलिस की टीम के साथ अस्पताल में पहुंच गए। महिला से पूछताछ की और फिर उसे जिला महिला अस्पताल में रेफर कराया।
पुलिस के अनुसार अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने बताया कि उसे शुक्रवार रात भैंसाली बस अड्डे सेदो लोगों ने अगवा किया था। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। महिला सरधना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका पति अस्पताल पहुंच गया।
दिल्ली रोड पर बेहोशी हालत में एक महिला मिली थी, उसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस अभी मामले की जानकारी करने में जुटी हुई है। सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है। महिला के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी।
-अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/