13 बार बेची नजूल की जमीन
हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित खसरा नंबर 4632 की जमीन 13 बार बिक चुकी है। इसका कुल रकबा 11 हजार मीटर से ज्यादा है। यहां अवैध ढंग से बनाए गए कांप्लेक्स में नीचे दुकानें और ऊपर आवास हैं। इसमें 87 कब्जेदारों को नोटिस जारी हो चुके हैं, लेकिन कब्जा नहीं हटाया जा सका है। इसी तरह हापुड़ रोड पर होटल सईद नजूल की जमीन पर है, तो ईव्ज चौराहा स्थित कांप्लेक्स मेडिकोज भी नजूल की जमीन पर है। तान्या ऑटोमोबाइल और मृत्युंजय अस्पताल का निर्माण भी व्यावसायिक है।
ये भी नजूल की जमीन पर
डीआईजी ऑफिस के सामने बनाए अभिकर्म कांप्लेक्स की बेशकीमती जमीन का रकबा करीब 5200 मीटर है। आरजी डिग्री कॉलेज के बराबर स्थित वर्धमान कांप्लेक्स नजूल की जमीन पर है। भगत सिंह मार्केट नजूल जमीन पर है, जिससे निगम किराया वसूल रहा है।
नियमित कराना आसान नहीं
तमाम कॉलोनी में चकरोड, रजवाहा और सिंचाई विभाग की गूल आदि को काटकर मिला लिया गया है। वर्तमान में इनके सर्किल रेट इतने ऊपर जा चुके हैं कि बिल्डर के लिए इसे देना आसान नहीं होगा और कॉलोनी में रहने वाले लोग भी इसे नहीं देंगे।
पैरवी भी गंभीरता से होगी
सरकारी जमीनों का रिकॉर्ड चेक किया जाएगा और वर्तमान स्थिति की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी जमीन पर वाद चल रहा है तो उसकी गंभीरता से पैरवी कराई जाएगी।
- के. बालाजी, डीएम, मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/