फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारी सीजन में पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ जोन और 30 सेक्टर में बांटा शहर
विज्ञापन

मेरठ। त्योहारी सीजन में पुलिस ने व्यवस्था चाक-चौबंद करनी शुरू कर दी है। शहर को 9 जोन, 30 सेक्टर और 78 सब सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस ने 18 बाजार को चिन्हित कर लिया है। जहां पर क्यूआरटी की ड्यूटी लगा दी।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मुख्य बाजारों में पुलिस दोपहर और शाम को गश्त कर रही है। क्यूआरटी की बाजारों में ड्यूटी निर्धारित कर दी है। संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाके में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। सभी सीओ को अलर्ट कर दिया कि वह संबंधित थानेदारों को लेकर गश्त करें, बाजारों में संघन चेकिंग कराए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। छेड़छाड़ और स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए प्लान बनाया गया है। पुलिस को सख्त निर्देश दिए है। वहीं, दिल्ली रोड, बागपत रोड समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति किसी भी सूरत में नहीं बननी चाहिए। त्यौहारी सीजन पुलिस की परीक्षा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें