वहीं 25 जुलाई से दिल्ली देहरादून हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद इस हाईवे पर कांवड़िए और उनके वाहन ही आ जा सकेंगे। 30 जुलाई को श्रावण मास की शिवरात्रि है।
15 के बाद नहीं होने देंगे निर्माण कार्य
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि हाईवे पर मोदीपुरम में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। परतापुर तिराहे पर इंटरचेंज को लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। एनएच-58 पर जहां भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, वहां सख्त निर्देश दिए गए हैं कि 15 जुलाई से पहले निर्माण कार्य बंद कर लें। 15 जुलाई के बाद पुलिस हाईवे पर कहीं भी निर्माण कार्य नहीं होने देगी। इसके लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/