फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े कंपनी एजेंट से सवा 9 लाख की लूट, हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 09 Jul 2019 12:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। यहां सोमवार को दिनदहाड़े एक कंपनी के मैनेजर से बदमाशों ने सवा नौ लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर एसपी सिटी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांधी बाग से आगे रुड़की रोड पर बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। पुलिस पीड़ित से मामले की पूछताछ की। बदमाशों की काफी तलाश की गई लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। 

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 9:25 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी, एसएसपी सहित आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली लूट। कलेक्शन एजेंट को लेकर पुलिस ने काफी देर क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

कंकरखेड़ा देश के निवासी अजीत मलिक दिल्ली की रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज नाम की कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है। यह कंपनी निजी कंपनियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4 स्थानों से 9:25 लाख रुपए जुटाकर अजीत उन्हें माल रोड स्थित स्टेट बैंक में जमा करने के लिए रवाना हुआ। 

इस दौरान वह बाइक पर अकेला था। सोफीपुर के निकट शिव मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने अजीत की बाइक को धक्का दे दिया। धक्का लगते हैं अजीत का नियंत्रण खो गया और उसकी बाइक फिसल गई। 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाशों की बाइक भी फिसल गई। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने अजीत पर फायरिंग की और उसका बैग छीनकर फरार हो गए अजीत ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी दिनदहाड़े लूट की। इस वारदात से महकमे में हड़कंप मच गया। 

पुलिस अफसर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच कंपनी के एरिया मैनेजर सत्यवीर सिंह भी आ गए। पुलिस ने पीड़ित अजीत को साथ लेकर कांबिंग अभियान शुरू कराया। करीब 1 घंटे तक पुलिस अजीत को लेकर दौड़ती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसी बीच पहले एसएसपी अजय साहनी और उसके बाद आईजी आलोक कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों अफसरों ने अजीत से बात कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें