फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ चरणों का डीपीआर डाटा अपलोड, तीन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जाने वाला गंगा एक्सप्रेसवे चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है। हापुड़ रोड से जुड़े गांवों में दिनभर पहले चरण की प्रस्तावित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानि डीपीआर का इंतजार किया जा रहा है। काशी गांव से बदलकर हाजीपुर गांव से किए गए प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दिल्ली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बातचीत की। सांसद ने उप मुख्यमंत्री से एलाइनमेंट बदले जाने को लेकर जांच कराने को कहा है। एक्सप्रेसवे के 12 चरणों में से नौ चरणों का डीपीआर डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर समाजवादी और भाजपा के किठौर क्षेत्र के नेता भी किसानों को अपने पक्ष में करने में लग गए हैं। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी का कहना है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मिल जाएगा। जिसके बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल को एलाइनमेंट बदले जाने को मिलकर मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा। किठौर से पूर्व विधायक और मंत्री शाहिद मंजूर का कहना है कि जिलाधिकारी ने हमें तीन दिन का समय दिया है। एडीएम भूमि एवं अध्याप्ति इस मामले को देख रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
मंत्री हैं सतीश महाना, मुलाकात उपमुख्यमंत्री से क्यों?
जनप्रतिनिधि भी इस मामले में अजब खेल कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जितने भी एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। उन सभी की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण पर है। इसके कैबिनेट मंत्री सतीश महाना है। हालांकि, वह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी के पास विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात और उन्हें पत्र लिखना भी समझ से परे है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास लोक निर्माण विभाग मंत्रालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इन चरणों का डीपीआर डाटा होना है अपलोड
पहला चरण- जिला मेरठ के हाजीपुर से जिला हापुड़ के चंदनीर तक - 48 किमी
दूसरा चरण - जिला हापुड़ के चंदनीर से जिला अमरोहा के मिर्जापुर दुगर तक - 30 किमी
सातवां चरण - जिला हरदोई के उबरिया खुर्द से इकसई तक - 52 किमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें