फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ प्रत्याशियों ने किया शिक्षक- स्नातक सीट के लिए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिक्षक और स्नातक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शिक्षक सीट पर तीन और स्नातक सीट पर छह नामांकन पत्र जमा किए गए। शिक्षक सीट पर डॉ. उमेश चंद त्यागी ने फिर नामांकन किया है। वह कई बार शिक्षक सीट पर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। बुधवार को भाजपा और सपा प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए भाजपा ने जिम्मेदारी सौंपी
बागपत रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पर सहारनपुर शिक्षक स्नातक चुनाव प्रभारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और संचालन स्नातक चुनाव के संयोजक विमल शर्मा ने किया। बैठक में नामांकन पत्र दाखिल करने और चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। बेनीवाल ने बताया कि मेरठ-सहारनपुर स्नातक और शिक्षक चुनाव से संबंधित जनपदवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मोहित बेनीवाल सहारनपुर, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह गौतमबुद्वनगर, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम गाजियाबाद उनके साथ अशोक नागर एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी बागपत, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र नागर बुलंदशहर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल हापुड़, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन मुजफ्फरनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष गाजियाबाद बसंत त्यागी को शामली की जिम्मेदारियां सौंपी गई। स्नातक चुनाव के प्रभारी देवबंद विधायक बृजेश सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा संयोजक बनाए गए हैं। शिक्षक विधान परिषद के लिए राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल प्रभारी बनाए गए हैं। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल उनका सहयोग करेंगे। संजय शर्मा संयोजक और योगेश त्रिपाठी सह संयोजक की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन

आईआईए ने दिया कुश पुरी को समर्थन
आईआईए पदाधिकारियों ने उद्यमी एवं आईआईए के एनसीआर क्षेत्र अध्यक्ष कुश पुरी को समर्थन देने की बात कही। नामांकन के बाद कुश पुरी आईआईए के मेरठ मुख्यालय पर पहुंचे। इस मौके पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अतुल भूषण गुप्ता, एन मल्होत्रा, राजेंद्र सिंघल, अजय गुप्ता, अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें