सौर उर्जा से जगमग होगा एक्सप्रेसवे
परतापुर। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर अछरौड़ा गांव के पास सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। इससे डासना से मेरठ तक एक्सप्रेसवे जगमग होगा। 32 किलोमीटर के मार्ग डासना से मेरठ तक कई जगह सोलर प्लांट लगाए जाने हैं। अछरौड़ा में टोल प्लाजा के पास सोलर प्लांट लगाया जाना है। दिवाली बाद इसका काम शुरू होगा। टोलप्लाजा पर बनाए जा रहे केबिन की सुरक्षा के लिए बूथ क्रैस बैरियर मंगा लिए गए हैं। उन्हें जल्द लगाया जाएगा। वहीं बहादरपुर अंडरपास से इमरजेंसी अंडरपास तक जीआार इंफ्रा कंपनी ने किसानों के लिए सर्विस रोड तैयार कर दी है। इसके अलावा परतापुर तिराहे पर आई वॉल के बीच मिट्टी भराव का काम तेजी से चल रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगातार एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। संवाद