छात्र का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को नीलगाय की टक्कर से एक 10वीं के छात्र की मौत हो गई। वह परीक्षा देने जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसे नीलगाय ने टक्कर मारी। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।