मवाना। मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग से गांव ढिकौली को जाने वाली सड़क किनारे शुक्रवार सुबह नीलगाय मृत पड़ी मिली। लोगों ने बताया कि नीलगाय की मौत ट्रक की टक्कर लगने से हुई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम नीलगाय का शव अपने साथ ले गई।
किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर खेतों पर जाने वाले किसानों ने देखा कि ढिकौली गांव को जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे पर एक नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी है। जानकारी करने पर बताया गया कि किसी ट्रक की टक्कर से नीलगाय की मौत हुई है। इस दौरान पंकज चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, दक्ष चौहान, अक्षत शर्मा, अर्पित पांडे एवं ऋषभ चौहान ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए नीलगाय के शरीर को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।