फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निखिल कुमार बघेल बने अधिकारी, घर पहुंचने पर स्वागत

विज्ञापन
सीडीएस परीक्षा में चयन के बाद निखिल कुमार बघेल बने अधिकारी, घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।
विज्ञापन
रोहटा। निखिल कुमार बघेल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा में चयन के बाद शनिवार को चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान कमीशन प्राप्त कर अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

रविवार को उनके गगन विहार, रोहटा रोड मेरठ स्थित आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया।
समारोह में उनके ताऊ डॉ. राम नरेश बघेल (प्रवक्ता, किसान इंटर कॉलेज मढ़ी), अमरजीत सिंह, डॉ. सौदान सिंह शास्त्री, देवेंद्र कुमार अर्नावली, अजय कुमार शास्त्री, सत्यवीर सिंह, अशोक बघेल (सभासद, दिल्ली), मास्टर विश्वेश्वर सिंह, रामहर्ष, योगेश कुमार (आगरा), भंवर सिंह, रामविलास, रामनिवास, हरबिलास, राकेश कुमार, फतेह सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। निखिल कुमार बघेल ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर तिरा, हिमाचल प्रदेश से और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। उनके छोटे भाई अखिल कुमार बघेल का चयन भी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में हो चुका है। वह वर्तमान में पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। परिवार में दोनों भाइयों की उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

सीडीएस परीक्षा में चयन के बाद निखिल कुमार बघेल बने अधिकारी, घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें