फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस : नर्सरी की महिलाकर्मी की सम्मानित

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वन रेंज में महिलाओं को सम्मानित करते वन विभाग की टीम स्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को वन रेंज कार्यालय में क्षेत्र की विभिन्न नर्सरियों में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। महिला कर्मियों द्वारा पौध उत्पादन और जनपद में हरियाली और वनावरण बढ़ाने में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई।
विज्ञापन

रेंज अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं की मेहनत से नर्सरियों में बड़ी संख्या में पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल रही है। उन्होंने एएस इंटर कॉलेज नर्सरी, ढिकौली नर्सरी, पांडव नर्सरी तथा हस्तिनापुर नर्सरी में कार्यरत महिला कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान प्रत्येक नर्सरी से उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक-एक महिला कर्मी को पुरस्कृत किया। साथ ही अन्य सभी महिला कर्मियों को भी प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपहार भेंट किए। रेंज अधिकारी ने कहा कि वन विभाग की योजनाओं को सफल बनाने में महिला कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनकी मेहनत और समर्पण से न केवल पौध उत्पादन बढ़ रहा है, बल्कि क्षेत्र में हरियाली को भी बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम में नर्सरी प्रभारी ऋषभ सिंह, अतुल दुबे, संदीप, वनरक्षक खुशीराम तथा अतुल स्वामी सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें