सारे मंत्री-विधायक जुटे, प्रदेश अध्यक्ष रोज ले रहे फीडबैक
भाजपा के महापौर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के चुनाव में भाजपा ने सारी गोटियां बिछा दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रोजाना सारा फीडबैक ले रहे हैं। चुनाव में भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के अलावा, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर जगह-जगह सभा करेंगे। सारे एमएलसी और विधायकों को टास्क दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: कल सहारनपुर में रोड शो करेंगे अखिलेश यादव, एक क्लिक में जानिए पूरा कार्यक्रम
पदाधिकारियों के अलावा सभी जनप्रतिनिधि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल समेत सभी जनप्रतिनिधियों को महानगर में लगाया गया है। चुनाव प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं।