फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sun, 23 Apr 2023 05:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए मेयर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों की सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा में शनिवार को भी मेयर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए थे, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली से बाहर होने के कारण देर रात को नामों पर चर्चा हुई। रविवार को सारे प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बागपत से राजकुमार चौहान, मेरठ से सरधन सीट से मंजुलता जैन व मवाना से अखिल कुमार कौशिक का प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: CM Visit : कल शामली में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे अफसर, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

भाजप प्रत्याशियों की सूची - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शनिवार को दिल्ली से बाहर होने के कारण मेयर के टिकट पर चर्चा नहीं हो पाई थी, रात को उनके दिल्ली आने के बाद कोर कमेटी की बैठक की गई। रविवार को मेयर, नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों और पार्षदों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। वहीं हर किसी की नजर भाजपा की सूची पर लगी हुई है।

निकाय चुनाव की सूची - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पदाधिकारियों के मुताबिक किस समाज से टिकट होगा अब यह स्पष्ट हो गया है। वहीं मेयर पद के टिकट पर अंतिम मुहर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लगाई। ऐसे में भाजपा के साथ ही तमाम दूसरी पार्टियों की नजर भी भाजपा के प्रत्याशी पर लगी हुई थी।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों की सूची - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका और नगर पंचायत और सभी वार्ड के मेंबर की भी लिस्ट रविवार को जारी होने के बाद हर किसी का असमंजस दूर हो गया। 24 अप्रैल को दूसरे चरण के नामांकन का अंतिम दिन है, ऐसे में अभी तक भाजपा की लिस्ट जारी नहीं होना यह सारे दावेदारों को परेशान कर रहा था। वहीं शाम पांच बजे सूची जारी कर दी गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें