नीट में ऑल इंडिया स्तर पर पांचवीं रैंक लाने वाले अनंत जैन और 27वीं रैंक प्राप्त करने वाले पार्थ गिल ने देशभर में मेरठ का नाम रोशन किया है। इन छात्रों को पढ़ाई केसाथ ही अनुशासन ने कामयाबी की राह दिलाई। पेरेंट्स का कहना मानने केसाथ ही इन युवाओं ने मोबाइल और सोशल साइट्स से दूरी बनाए रखी। मेरठ से ऑल इंडिया टॉप-50 में जहां दो छात्र रहे वहीं, दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर रैंक हासिल कर अच्छे कॉलेजों में एडमिशन पाने का रास्ता साफ कर लिया है।
एम्स से एमबीबीएस करना चाहते हैं अनंत
नीट में पांचवीं रैंक पाने वाले अनंत जैन ओल्ड प्रेमपुरी रेलवे रोड निवासी हैं। अनंत ने 12वीं की पढ़ाई अभिनव पब्लिक स्कूल पीतमपुरा दिल्ली से की। अनंत की मम्मी सारिका जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्य हैं। पापा अतुल कुमार जैन कपड़े के व्यापारी हैं। बड़ी बहन अपूर्वा जैन श्री राम मूर्ति कॉलेज बरेली में एमबीबीएस की छात्रा है। बड़े भाई समकित जैन भी एम्स नागपुर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र हैं। अनंत का सपना एम्स दिल्ली से एमबीबीएस करने का है। वह एम्स के 12 जून को आने वाले रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगर वहां पर उनका नंबर नहीं आता है तो वह नीट के जरिए दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेंगे। मम्मी सारिका जैन बताती हैं कि बेटे ने शुरू से ही मोबाइल और टीवी से दूरी रखी। उसने बेहद अनुशासन केसाथ पढ़ाई की। खाने-पीने से लेकर सोने तक का एक सही समय तय किया। आजकल छुट्टियों में अनंत अपनी मम्मी को कैशियो बजाना सिखा रहे हैं। अनंत ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन कोटा के अलावा मेरठ में जीके सिंह, कर्मवीर सिंघल और अंकुर कल्हार से कोचिंग ली।
पार्थ ने किया पापा का सपना पूरा
मेरठ। ऑल इंडिया स्तर पर 27वीं रैंक प्राप्त करने वाले पार्थ गिल मवाना रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में रहते हैं। पार्थ ने एमबीबीएस के लिए क्वालीफाई कर पापा का सपना साकार कर दिया है। पार्थ के पिता मनोज कुमार बुढाना में तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। मम्मी कविता सिंह अभियोजन अधिकारी हैं। पार्थ ने दिल्ली केएक स्कूल से 92.8 प्रतिशत अंक पाकर 12वीं पास की। छह से सात घंटे पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इस सफलता को प्राप्त किया। पार्थ बताते हैं कि उनकी सफलता में मम्मी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ उनके खानपान पर बहुत ध्यान रखा। पार्थ की पहली पसंद भी एम्स दिल्ली है। अगर वहां पर नंबर नहीं आता है तो वह नीट केजरिए दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेंगे। पार्थ ने भी सोशल साइट से दूरी बनाए रखी। हालांकि पढ़ाई के लिए उन्होंने यूट्यूब का इस्तेमाल किया। पार्थ केछोटे भाई तन्मय हैं। पार्थ ने दिल्ली के अलावा मेरठ में जीकेसिंह, कर्मवीर सिंघल और अंकुर कल्हार से कोचिंग ली।
-
कार्तिकेय की 216वीं रैंक
न्यूट्रिमा अस्पताल के डॉ. संदीप कुमार गर्ग के बेटे कार्तिकेय गर्ग की नीट में 218वीं रैंक आई है। कार्तिकेय ने 12वीं दिल्ली केएक स्कूल से 94.6 फीसदी अंकों केसाथ पास की। कार्तिकेय की मम्मी श्वेता गर्ग भी डॉक्टर हैं। कार्तिकेय अपनी सफलता का श्रेय मम्मी-पापा और शिक्षकों को देते हैं। कार्तिकेय ने दसवीं वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल से की।
उत्कर्ष राठी की 1371वीं रैंक
मेरठ केउत्कर्र्ष राठी की नीट में 1371वीं रैंक आई है। उत्कर्ष केपिता प्रवीन राठी और माता पूनम राठी डॉक्टर हैं।