फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में मेरठी की एंट्री, चमके भुवनेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में मेरठी की एंट्री, चमके भुवनेश्वर
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए मैच में भुवी ने लिए दो अहम विकेट
मेरठ। क्रिकेट वर्ल्ड में भुवनेश्वर के साथ ही मेरठ की भी एंट्री हो गई। भुवी ने दो अहम विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई। भारत की जीत और भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी की खुशी में लोगों ने जमकर खुशी मनाई। बेगमपुल पर लोगों ने आतिशबाजी की।
इंडिया को वर्ल्ड कप का तीसरा खिताब जिताने के लिए इंग्लैंड पहुंचे कोहली के धुरंधरों ने पहले मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों तरफ से स्विंग कराने में माहिर मेरठी भुवनेश्वर ने गेंदबाजी में कमाल किया। भुवनेश्वर ने क्रिस मॉरिस को आउट कर भारतीय टीम को राहत दिलाई। इसके बाद पारी की अंतिम गेंद पर विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पारी पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार का पहला वर्ल्डकप
वर्ष-2015 में भुवनेश्वर को वर्ल्डकप में स्थान मिला था, लेकिन इंजरी के चलते वह खेल नहीं सके थे। लेकिन इस बार उन्हें पहले मैच में ही वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला। उनके खेलने की खबर सुनते ही शहरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। भुवनेश्वर कुमार की हर गेंद पर शहरवासी उनकी हौसलाअफजाई करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें