फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए का छापा : मेरठ-हस्तिनापुर से दो युवकों को किया गिरफ्तार, खलिस्तान समर्थकों को सप्लाई करते थे हथियार

Sun, 11 Jul 2021 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खालिस्तान समर्थकों को मेरठ से हथियार सप्लाई किए जाते थे इसके लिए टीम पिछले दो दिनों से जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद एनआईए की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने मेरठ और हस्तिनापुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रविवार को हस्तिनापुर के दूधली गांव से एक युवक को पकड़ा है जबकि इससे पहले शनिवार देर रात एनआईए की टीम ने किठौर थानाक्षेत्र के कायस्थ बड्ढा से एक युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


खलिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई करने के मामले में एनआईए की टीम और पंजाब पुलिस ने हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव दूधली में छापेमारी की जहां पर एनआईए की टीम को आरोपी युवक के पास से भारी मात्रा में हथियार और कैश बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक कितना कैश और कितने हथियार हैं इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी करने पर टीम ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खालिस्तान समर्थकों को मेरठ से हथियार सप्लाई किए जाते थे इसके लिए टीम पिछले दो दिनों से जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है और कई लोगों को टीम ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एनआईए की टीम के साथ पंजाब पुलिस भी मौजूद थी। इससे पूर्व  बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज निवासी गगनदीप भी खलिस्तान समर्थकों को हथियार सप्लाई करने में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एनआईए की टीम ने मेरठ जेल से गगनदीप अंबाला ट्रांसफर करा लिया था। उसी की निशानदेही पर क्षेत्र के दूधली गांव में छापेमारी की गई है।

इससे पहले शनिवार को मेरठ में किठौर के कायस्थ बढड़ा गांव में छापा मारा। जहां से जिला पंचायत सदस्य चुनाव में रहे प्रत्याशी  के भाई को एनआईए टीम पकड़कर ले गई। बताया गया है कि एनआईए की टीम के साथ पंजाब पुलिस भी साथ में थी। 

एनआईए की टीम ने एक सप्ताह पहले बहसूमा के रामराज में सरदार गगनदीप की तलाश में छापा मारा था। गगनदीप पत्नी के द्वारा लगाए गए दहेज उत्पीड़न के मामले में जमानत तुड़वाकर मेरठ जेल में चला गया था। गगनदीप के खिलाफ पंजाब में मुकदमा है।

आरोप है कि वह खालिस्तान समर्थक है। जिसके चलते एनआईए की टीम ने अदालत में प्रार्थना पत्र लगाकर गगनदीप मेरठ जेल से अंबाला जेल में ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें