मेरठ के गंगानगर में मंगलवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने मवाना रोड पर किसानों से जमीन का कब्जा लिया। किसान पिछले कई माह से कब्जा ना देकर विरोध कर रहे थे। मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान एनएचआई की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई कराई। इस दौरान टीम को किसानों का हलका विरोध भी झेलना पड़ा।