फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनजीटी में सुनवाई कल, लोहियानगर में कूड़ा खत्म करने पहुंची मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कूड़ा निस्तारण नहीं होने पर एनजीटी नाराज है। इस प्रकरण में बृहस्पतिवार को (13 नवंबर ) एनजीटी में सुनवाई है। इसे लेकर आनन-फानन में नगर निगम जवाब प्रस्तुत करने के दस्तावेज तैयार करने में लगा है। मंगलवार को लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर मशीनें तक लगा गई हैं। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि जल्द ही कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट छह माह से बंद पड़ा है। वहां बार-बार कूड़े में आग लगने से जाहिदपुर, लोहियानगर, घोसीपुर, हाफिजपुर समेत दस गांव और हापुड़ रोड से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने तक में संकट है। कूड़ा निस्तारण न होने से हवा-पानी दूषित होने को लेकर एनजीटी नाराज है और 13 नवंबर 2025 को इस प्रकरण में सुनवाई होनी है। इसमें नगर आयुक्त को दस्तावेज के साथ प्रस्तुत होना बताया गया। छह महीने का समय मिलने के बाद भी निगम अफसरों की नींद नहीं टूटी। अब सुनवाई का समय आया तो आनन-फानन में लोहियानगर प्लांट पर कूड़ा निस्तारण के लिए नया टेंडर कर मशीनें लगवा दी हैं। कूड़ा महानगर से कितना निकलता और निगम उसका कैसे निस्तारित करता, इसके साक्ष्य भी निगम को प्रस्तुत करने हैं। निगम की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग रहा हैं। पार्षद और स्थानीय लोगों में निगम के प्रति नाराजगी है।

यामीन से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी
शनिवार को लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ में लगी आग को महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने साजिशन बताया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह की तहरीर पर यामीन नाम के युवक पर लोहियानगर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने नामजद यामीन को हिरासत में लिया और दो दिन से उससे पूछताछ की जा रही हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। आग लगने में यामीन के साथ कौन-कौन थे और निगम से उसका क्या कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें