फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन की पार्किंग बंद होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। शासन प्रशासन के द्वारा सभी संवेदनसील इलाकों, धार्मिक स्थलों, मेरठ के एंट्री पॉइंट, मेट्रो स्टेशन और रेलवे पर चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार सुबह परतापुर के मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर आरआरटीएस की ओर से सुबह पार्किंग को बंद कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों ने हंगामा कर दिया। काफी विरोध के बाद बाद उसे खोल दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा काम करने जाने वाले बाइक और कार सवार मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे तो पार्किंग बंद मिली। वाहन सवारों ने अपने वाहन पार्क करने शुरू किए तो कर्मचारियों ने यहां वाहन पार्क करने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जिनके मासिक पास हैं, सिर्फ उन्हें ही पार्किंग की अनुमति है। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। वाहन चालकों का कहना था कि हम यहां से रोजाना सफर करते हैं। पार्किंग का पूरा पैसा जमा करते हैं। अचानक पार्किंग को बंद किया जा रहा है। इससे तो वे काम पर नही जा पाएंगे। आसपास कोई भी अपने यहां वाहन पार्क भी नही करने देगा।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखकर परतापुर पुलिस, रैपिड स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। यात्रियों के आक्रोश को देखते हुए बाद में पार्किंग को शुरू कर दिया गया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पार्किंग को बंद किया या था जिसे बाद में चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें