Meerut News: मेरठ में पुलिस कस्टडी से चोरी का आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। भाजपा नेता संगीत सोम ने सपा पर निशाना साधा। शामली में चौकीदार का शव पेड़ से लटका मिला। लंदन की लॉरा पेन बागपत में अपने दोस्त शुभम के घर आईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ के नौचंदी थाने से चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
मेरठ के नौचंदी थाने में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपी हथकड़ी खोलकर थाने से फरार हो गया। आरोपी की पहचान अरशद उर्फ जोजो के रूप में हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस कर रही तलाश।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि सोमवार सुबह आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे लेकर बाहर निकले। इसी दौरान आरोपी ने हथकड़ी खोल ली और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस को उसकी तलाश में लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
कार्यक्रम में बोलते संगीत सोम।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का सपा पर तीखा हमला
भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने दिवाली मिलन समारोह में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अतीक अहमद और मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की।
संगीत सोम ने कहा कि हमने वह दौर भी देखा, जब अतीक अहमद का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था। उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार को कोई नहीं हटा सकता। चुनाव के बाद बचे हुए अपराधियों का भी सफाया होगा।
यह कार्यक्रम नानू गंगनहर पुल स्थित चौधरी दलेल सिंह कॉलेज में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की ओर से आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हुआ।
4 of 7
सांप की केंचुली दिखाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में एक मकान की नींव से पांच दिन में निकले 30 कोबरा सांप... 200 खाली अंडे मिलने से दहशत में परिवार
बागपत के कहरका गांव में एक पुराने मकान की नींव से लगातार कोबरा सांप निकल रहे हैं। किसान कपिल त्यागी का करीब 35 साल पुराना मकान तोड़कर नया बनाया जा रहा है। इसी दौरान पिछले पांच दिनों में 30 कोबरा सांप निकल चुके हैं।
इतना ही नहीं, मकान की नींव की खुदाई के दौरान करीब 200 खाली अंडे भी मिले हैं। सांप निकलने से डरे परिवार ने मकान खाली कर दिया है और दूसरे मकान में रहने लगा है।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाली अंडों का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी वन विभाग श्रवण कुमार के मुताबिक, मकान के नीचे सांपों का बड़ा बिल हो सकता है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सांप दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
5 of 7
खेत में ट्रैक्टर चलाती लाली उर्फ लॉरा पेन और शुभम।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में लंदन से आई युवती को भा गई गांव की जिंदगी
बागपत के बावली गांव की देसी जिंदगी लंदन से आई युवती को इतनी पसंद आई कि वह चार दिन तक गांव में ही रहीं। लंदन की रहने वाली लॉरा पेन, जिन्हें सोशल मीडिया पर लंदन की लाली के नाम से जाना जाता है, गांव के यूट्यूबर शुभम उर्फ बिली से मिलने पहुंचीं।
दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद दिल्ली में मुलाकात हुई और शुभम उन्हें अपने गांव बावली लेकर आए। यहां लाली ने ग्रामीण जीवन को करीब से देखा। बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, बच्चों के साथ समय बिताया और गांव में लोगों के साथ चाय भी पी।
लाली ने खेत में ट्रैक्टर भी चलाया। गांव के देसी खानपान और रहन-सहन के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए। उनके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
शामली में ग्राम चौकीदार का शव पेड़ पर लटका मिला
शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के धनेना गांव में ग्राम चौकीदार मोहकम का शव पेड़ पर लटका मिला। 58 वर्षीय मोहकम रविवार दोपहर बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने उनकी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक किसान के खेत में अमरूद के पेड़ पर उनका शव लटका देखा।
सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान बुजुर्ग महिला की गैर इरादतन हत्या के मामले में आठ आरोपी दोषमुक्त
मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान शामली के लांक गांव में बुजुर्ग महिला सकूरन की गैर इरादतन हत्या के मामले में अदालत ने आठ आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी अनुराग पंवार ने साक्ष्यों के अभाव में यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में सफल नहीं हो सका। मामले में पांच गवाह पेश किए गए थे। अदालत ने पाया कि गवाहों के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट में कई विरोधाभास हैं। प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी नहीं मिला। इसके चलते अदालत ने आठों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।