फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की कातिल पत्नियां: पतियों की किलर मुस्कान-रविता और दामिनी रखेंगी अहोई अष्टमी व्रत; जेलर से मांगा ये सामान

Sun, 01 Nov 2026 10:16 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए माताएं रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इस बार अहोई अष्टमी पर रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। वहीं, मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद 20 से अधिक महिला बंदी अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इनमें अपने ही पतियों की हत्या के मामले में जेल में बंद और मृत्युदंड की सजा पा चुकी महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 8
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद 20 से अधिक महिला बंदी अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इनमें अपने ही पतियों की हत्या के मामले में जेल में बंद और मृत्युदंड की सजा पा चुकी महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक से पूजा-पाठ की सामग्री मांगी है।

ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर निवासी पति सौरभ राजपूत की हत्या में अपने प्रेमी साहिल के साथ मृत्युदंड की सजा पा चुकी मुस्कान अपनी दो बेटियों के लिए व्रत रखेगी। बहसूमा में पति अमित की हत्या के मामले में प्रेमी अमरदीप के साथ मृत्युदंड की सजा पा चुकी रविता भी अपने बच्चों के लिए व्रत रखेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर में पति अतुल पंवार की हत्या के मामले में अपने प्रेमी तुषार के साथ जेल में बंद दामिनी ने भी अपने बेटे के लिए करवा मांगा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को पूजा-पाठ की आवश्यक सामग्री मुहैया करा दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 8
अहोई अष्टमी व्रत - फोटो : amar ujala
शाम 5 से 6:45 बजे तक अर्घ्य देने का शुभ समय
संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए माताएं रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इस बार अहोई अष्टमी पर रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। माताएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की पूजा करती हैं। शाम को तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। 

 

4 of 8
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
अष्टमी पर पूरे दिन रवि पुष्य योग रहेगा। शाम 5 से 6:45 बजे तक तारों की पूजा का शुभ समय शुरू होगा। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। अहोई अष्टमी पर पूजा, तीर्थ स्नान और दान का भी विशेष महत्व है।

 
विज्ञापन

5 of 8
रविता व मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अहोई अष्टमी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का भी विशेष महत्व है। माता पार्वती को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि और संतान की उन्नति की प्रार्थना करती हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
सौरभ हत्याकांड, मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि अहोई माता की पूजा से संतान पर आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। उनके जीवन में खुशहाली आती है। जिन महिलाओं को संतान प्राप्ति में परेशानी हो रही है, वे भी इस दिन व्रत और पूजा करती हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
मुस्कान रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि परंपरा के अनुसार घर की दीवार पर गेरू से अहोई माता का चित्र बनाया जाता है। इसमें सेह और उसके सात पुत्रों को भी अंकित किया जाता है। शाम को पूजा के बाद अहोई माता की कथा सुनी जाती है। 
विज्ञापन

8 of 8
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता है। शाम को तारे निकलने पर करवे से अर्घ्य देकर उनकी आरती उतारी जाती है। इसके बाद संतान के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता है। व्रत के दौरान क्रोध करने, नकारात्मक विचार रखने और दिन में सोने से बचने की मान्यता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें