फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: लाॅकडाउन में शादी, तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज के लिए महिला की हत्या

Sat, 03 Oct 2020 06:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव भगौता में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों का आरोप है कि जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नूरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम लिंडरपुर में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है

विज्ञापन


हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव चौकपुरी निवासी छोटे सिंह ने अपनी पुत्री मिनानी (20) की शादी तीन माह पूर्व भगौता निवासी संदीप पुत्र काले से की थी। शनिवार को नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई ।

छोटे सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि मिनानी और संदीप की शादी प्रेम प्रसंग के चलते संदीप पक्ष के लोगों ने की थी। अब उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर इसकी हत्या कर दी गई । पुलिस ने शव को बिजनौर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

दहेज के लिए जहर देकर की महिला की हत्या, पति सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ग्राम लिंडरपुर में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

धामपुर के गांव मटोरा मान निवासी इसरार अहमद ने तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री नर्गिस का निकाह चार वर्ष पूर्व गांव लिंडरपुर निवासी साजिद के साथ किया था। उसने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था।

आरोप है कि उसकी पुत्री को उसके ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकद व बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को नर्गिस के पति साजिद, उसके ससुर इस्लामुद्दीन, सास सायदा, जेठ आसिफ व आरिफ, जेठानी इशरत ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की। नर्गिस के विरोध करने पर उसकी ससुराल वालों ने उसे जहर दे दिया।

घटना की सूचना पर लिंडरपुर पहुंचे मायके वालों ने गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त छह आरोपियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें