फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू शंभू नगर में दीवार गिरायी, पथराव, हवाई फायरिंग

Thu, 11 Aug 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित न्यू शंभू नगर में बुधवार शाम दीवार निर्माण को लेकर कॉलोनाइजर और शिवपुरम, मोहकमपुर वासी आमने-सामने आ गए। सैकड़ों लोगों ने कॉलोनाइजरों पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए दीवार गिरा दी। जिसे लेकर पथराव और हवाई फायरिंग हो गई। कॉलोनाइजर प्रदीप कुमार ने तीन लोगों को नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह शिवपुरम और मोहकमपुर के दर्जनों लोग कलक्ट्रेट में एसीएम सेकेंड से मिले। आरोप लगाया कि न्यू शंभू नगर में कुछ कॉलोनाइजरों ने दीवार बनाकर दिल्ली रोड से मोहकमपुर और शिवपुरम जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है।
यह एकमात्र रास्ता 60 वर्षों से चला आ रहा है। इसका मुकदमा कोर्ट में है और शुक्रवार को इसकी डेट है। लेकिन इससे पहले ही कॉलोनाइजरों ने दीवार बनानी शुरू कर दी। एसीएम ने टीपी नगर पुलिस को यथा स्थिति बनाने के आदेश दिए ।
विज्ञापन

बस्ती वालों का आरोप है कि एसीएम के आदेश के बाद भी कॉलोनाइजरों ने दीवार निर्माण नहीं रोका। जिसके बाद शाम को सैकड़ों लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर दीवार को गिरा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव और हवाई फायरिंग के आरोप लगाए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। कॉलोनाइजरों ने दावा किया कि कोर्ट के आदेश के बाद ही वह दीवार का निर्माण करा रहे थे। लेकिन समझाने के बाद भी सैकड़ों लोगों की भीड़ ने वहां काम कर रहे लोगों पर हमला किया। उन पर पथराव और हवाई फायरिंग की। एसओ टीपी नगर हंसराज भदौरिया के अनुसार दोनों पक्षों के दावों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें