बागपत रोड निवासी अभिनव चौहान ने कहा स्टेडियम में असुविधाओं के बीच अभ्यास करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पूरा सहयोग कर रहे हैं। एमडीआरए की शूटिंग रेंज में अभ्यास नहीं करने दिया जाता है। तो अलग शूटिंग रेंज बनाकर अभ्यास शुरू किया है।
कोच नहीं आए
औरंगाबाद निवासी अब्दुल हक ने कहा शूटिंग रेंज को खुद तैयार कर अभ्यास शुरू किया है। अभी कोच भी नहीं आये हैं। नये सत्र के बाद कोच आएंगे। लेकिन सभी खिलाड़ी शूटिंग के अभ्यास को छोड़ना नहीं चाहते हैं।
पढ़ाई के साथ शूटिंग पसंद
परतापुर निवासी अंकित चौधरी ने बताया वो गगन नारंग के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। नारंग को अपना आईडल मानकर शूटिंग रेंज में अभ्यास करने आ रहे हैं। हालांकि सुविधाओं को लेकर अभी बहुत कुछ रेंज में होना है। पढ़ाई के साथ एयर पिस्टल शूटिंग बहुत पसंद है।
बिंद्रा से मिली प्रेरणा
मवाना निवासी दानिश गनी ने कहा अभिनव बिंद्रा के बहुत बड़े फैन हैं। मेरे क्षेत्र मवाना के कई शूटर आज देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। मेरा भी सपना है कि जल्द शूटिंग में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नया मुकाम हासिल करूं।
नहीं रुकना चाहिए अभ्यास
जागृति विहार निवासी आकाश गोस्वामी ने बताया स्टेडियम में शूटिंग रेंज की व्यवस्था नहीं थी। फिलहाल अस्थायी शूटिंग रेंज में अभ्यास शुरू किया है। शूटिंग में अभ्यास नहीं रुकना चाहिए। जिसके लिए सभी खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना सपना
गढ़ रोड़ स्थित मऊ खास निवासी अंकित तोमर के अनुसार शूटिंग को अपना जीवन मानते हैं। गांव में शूटिंग रेंज की सुविधा नहीं है। जिसके बाद स्टेडियम आकर अभ्यास शुरू किया है। मेरा सपना देश की टीम शूटिंग टीम में स्थान बनाकर सोना दिलाने का है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/