फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बनेगा सेना का नया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेना दिवस पर पूर्व सैनिकों के साथ सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी ने संवाद किया। उन्होंने मेरठ के लिए खुशखबरी दी है। वर्ष-2022 तक मेरठ में नए सैनिक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरवीसी के भंडारी हॉल में हुई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में जानकारी दी गई। इसके अलावा 14 सैनिक अस्पतालों में पूर्व सैनिक के लिए विशेष वेटरेंस वार्ड बनाए जाएंगे, जिससे सैनिकों को चिकित्सा सुविधाएं दी जा सकें। इसके अलावा उन्होंने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बीच बातचीत बढ़ाने पर भी जोर दिया। जिससे पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान हो सके। इस संबोधन के बाद आरवीसी के कमांडेट मेजर जनरल प्रमोद बत्रा ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर उनसे बात की।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के बाद उत्तर प्रदेश वेटरेंस के अध्यक्ष एसएस अहलावत ने कहा कि ऐसे आयोजन से हमें शक्ति मिलती है। वहीं, हमें अपनी बात रखने का मौका भी मिलता है। उन्होंने बताया कि मेरठ में नए सैनिक अस्पताल बनाने की घोषणा की गई है। इससे सेना और उनके परिवारजनों को काफी लाभ मिलेगा। कोरोना काल के समय सबसे अधिक स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया गया। अब हमें स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना जरूरी है। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जरूरतमंद पूर्व सैनिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई और शादी की राशि को दोगुना किया जाना फैसला स्वागत योग्य है। इससे जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर पूर्व सैनिक जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज होगी मिनी मैराथन
सेना दिवस पर सेना की ओर से मिनी मैराथन का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। मिनी मैराथन सोफीपुर हैलीपैड क्षेत्र में होगी। इसमें सैन्य अधिकारी, बच्चे, महिला भी भाग लेंगे। आज सुबह 7.30 बजे मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें