सभी गेटों के बदले जाएंगे नाम
डीएम ने कहा कि कंपनी बाग के सभी गेटों और सूचना पटों का भी फिर से नामकरण होगा। इसके लिए उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश प्रसाद को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी बाग और रिमाउंट डिपो के कारण शहर को 30 प्रतिशत से ज्यादा आक्सीजन और शुद्ध हवा मिल रही है।
मेयर संजीव वालिया ने कहा कि यह नया साल इस शहर को नया स्वरूप जरूर देगा। इस मौके पर संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. राजेश प्रसाद, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, व्यापार मंडल के मुकुंद मनोहर गोयल आदि मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज का भी बदलेगा नाम : जैन
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी नाम बदला जाएगा, इसके लिए प्रयास जारी हैं। बता दें कि बसपा शासन में इसका नाम कांशीराम मेडिकल कॉलेज था, जो सपा शासन में मौलाना शेखुल हिंद मेडिकल कॉलेज कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/