शोर मचने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंचने शुरू हो गए। घर के पास ही रहने वाले पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी ने वहां पहुंचकर जब क्राइम ब्रांच की टीम से उनका परिचय लिया और विमल चंद को ले जाने का कारण पूछा तो क्राइम ब्रांच के सिपाही ने कहा कि हम बदमाश नहीं, क्राइम ब्रांच मेरठ से हैं।
इसके बाद भी लोगों को विश्वास नहीं हुआ। जिसके बाद एक सिपाही ने अमर उजाला अखबार की प्रति दिखाते हुए कहा कि विमलचंद की यह करतूत है। इस पर लोगों ने हैरानी के साथ कहा कि विमल चंद इस उम्र में बच्चियों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत भी कर सकता है।
बाद में जब क्राइम ब्रांच की टीम ने बताई हैवान की करतूत, तो पीछे हट गए पड़ोसी
पुलिसकर्मियों ने रिटायर्ड अधिकारी से कहा कि हमारे साथ एके-47 के साथ पुलिसकर्मी हैं। जिसके बाद लोगों को यकीन हुआ कि यह पुलिस टीम सादा कपड़ों में है। हैवान की करतूत सामने आने पर लोग पीछे हट गए। पुलिस ने विमल चंद की कोठी सील कर दी।
आज पेश की जाएंगी बच्चियां
शुक्रवार को पीड़ित बच्चियां चाइल्ड वेलफेयर समिति के सामने पेश की जाएंगी। चाइल्ड लाइन मेरठ की निदेशिका अनिता राणा गुरुवार को खुद बच्चियों से जानकारी करती रहीं। गुरुवार को महिला पुलिस ने तीन बच्चियों का मेडिकल भी कराया।