फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पड़ोसी के कुत्ते ने बच्ची को काटा, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी के कुत्ते द्वारा अपनी पांच साल की बच्ची को काटे जाने के मामले में हस्तिनापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तारापुर निवासी निखिलेश पुत्र सोमपाल ने बताया कि उसके पड़ोसी ने अपने घर पर करीब 10 कुत्ते पाल रखे हैं। इनसे पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। यह कुत्ते घर से बाहर निकल कर आसपास के लोगों को काट रहे हैं। इस कारण मोहल्ले के लोग पूरी तरह भयभीत हैं। पड़ोसी के एक कुत्ते ने उसकी पांच वर्षीय बेटी को उसके घर आकर काट लिया। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में उसने तीन दिन पूर्व थाने में तहरीर दी थी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं खूंखार कुत्तों के भय से पड़ोसी घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। उक्त लोगों से जब कुत्तों को बंद रखने की बात कही जाती है तो वह गाली गलौज करते हैं। पीड़ित ने बताया कि इन कुत्तों से उन्हें अपने छोटे बच्चों की जान का खतरा है। शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि थाना प्रभारी को पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें