फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गई जिला अस्पताल की पोल, भर्ती वार्ड में मरीजों के बिस्तर पर सोता मिला कुत्ता

Tue, 17 Dec 2019 02:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मरीजों के बिस्तर पर लेटा कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। किसी वार्ड में डॉक्टर देर से पहुंचे तो किसी वार्ड में घंटों इंतजार कर ठंड से कंपकंपाते हुए लोग वापस लौट गए। मरीजों का कहना है कि डॉक्टर ढंग से बात तक नहीं करते, इलाज तो बाद में होगा। 

विज्ञापन


सिस्टम की लापरवाही का इससे बड़ा नमूना क्या होगा कि मरीजों को यहां स्ट्रेचर तक नहीं मिला। एक बेंच पर मरीज को कई घंटे तक लिटाया गया। जबकि मरीजों के लिए बनाए गए भर्ती वार्ड में कुत्ता मरीजों के बिस्तर पर लेटा रहा। मरीजों को स्वच्छता का पहाड़ा पढ़ाया जाता है। बिस्तर साफ रखने और हाथ धोने के तौर तरीके डॉक्टर ही बताते हैं। लेकिन जिन बिस्तरों पर कुत्ते आराम फरमाते हैं, क्या उन गंदे बेड से मरीजों को बीमारियां नहीं लगेंगी। यह कोई पहला मामला नहीं है। भीड़ भरे जिला अस्पताल में कुत्ते कर्मचारियों को छकाते हुए वार्डों में लेटे नजर आ जाते हैं। सोमवार को भर्ती वार्ड में कुत्ता लेटा रहा, जबकि पुराना कस्बा से मरीज को लेकर पहुंचे लोगों को बेड नहीं मिला। मरीज के साथ पहुंचे अनीस, वारिशा का कहना है कि उन्हें डॉक्टर नहीं मिले।

विज्ञापन

तीमारदार के साथ हो चुका दुष्कर्म
जिला अस्पताल में तीमारदार युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हो चुकी है। इसके अलावा यहां मारपीट के मामले भी सामने आ चुके हैं।

उन्होंने निरीक्षण किया था, इस तरह का मामला उनके सामने नहीं आया। वह जांच कराएंगे। - डॉ बीएलएस कुशवाहा, सीएमएस।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें