फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही, 134 कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने जनगणना ड्यूटी लगाने वाले वरिष्ठ प्रभारी को दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन गंभीर है। जनपद में जनगणना ड्यूटी से बचने और आनाकानी करने वाले 134 कर्मचारियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी भी जिला प्रशासन ने कर ली है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि जनगणना में शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी ड्यूटी लेकर नहीं गए, उनको विभाग द्वारा दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। अब उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
जनपद में 5935 कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना में लगाई है। इनमें से करीब 2600 कर्मचारी मेरठ निगम क्षेत्र में तैनात हैं। प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपने का कार्य पूरा हो चुका है। कई कर्मचारी ड्यूटी लेने के लिए उपस्थित ही नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर में ऐसे 134 कर्मचारियों की पहचान की गई है जो लगातार अनुपस्थित पाए गए हैं और उन्होंने जनगणना की ड्यूटी स्वीकार नहीं की है। इन कर्मचारियों को विभाग की ओर से दो बार नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं, बावजूद उन्होंने न कोई जवाब दिया और न ही अपनी ड्यूटी ग्रहण की। प्रशासन ने इसको लापरवाही मानकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने मेरठ शहर में जनगणना ड्यूटी के वरिष्ठ प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को निर्देश दिए है कि चिन्हित अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए। डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें