फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 400 मीटर दौड़ के फाइनल में पहुंचीं नीरू पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कर रहीं देश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर के एनएएस इंटर कॉलेज मैदान में प्रशिक्षण लेने वाली एथलीट नीरू पाठक ने चीन में चल रही 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को वह पदक के लिए दौड़ लगाएंगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में वह दो अन्य इवेंट में भी प्रतिभाग करेंगी। उनसे सभी को पदक की उम्मीद है।
प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 मई तक हांगकांग (चीन) में किया जा रहा है। इसमें भारतीय दल में मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली और यहां मेरठ के एनएएस इंटर कॉलेज के मैदान में कोच विशाल सक्सेना से प्रशिक्षण लेने वाली नीरू पाठक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नीरू पाठक ने बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ की हीट में प्रतिभाग किया। इसे पार कर उन्होंने इस इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम 4:25 बजे 400 मीटर दौड़ के फाइनल इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। उम्मीद है कि वह देश के लिए पदक लाएंगी। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। 400 मीटर दौड़ के अलावा नीरू पाठक 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले और 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस टीम इवेंट में भी उनसे सभी को पदक की उम्मीद है। इससे पहले नेशनल में वह 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं, 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में भी स्वर्ण पदक ले चुकी हैं। कोच विशाल ने बताया कि जिस प्रकार उन्होंने तैयारी की है, उससे उम्मीद है कि पदक जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें