फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुपये उधार देने से इन्कार पर युवक पर हमला, घायल

विज्ञापन
उधार पैसे देने से मना करने पर मारपीट कर घायल किया गया दीपक। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। गांव जुड्डी निवासी दीपक को सौ रुपये उधार देने से मना करने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। शिवनगर जुड्डी निवासी दीपक बुधवार शाम मजदूरी कर घर लौट रहा था। वह मिल मार्ग स्थित जगन हॉल के पास पहुंचा तो पांडव चौक निवासी युवक ने उससे सौ रुपये उधार मांगे। दीपक द्वारा रुपये देने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने धारदार हथियार से दीपक के सिर पर वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घायल दीपक ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें