फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में नीलकंठ एकड़ेमी की जीत

विज्ञापन
मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जेपी स्कूल में चल रहे स्वर्गीय रघुबीर सिंह भाटी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी और ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मैच में नीलकंठ एकड़ेमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रांसलेम क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से आदर्श ने 59 रन बनाए जबकि कोहिनूर ने 29 रनों का योगदान दिया। नीलकंठ एकेडमी की गेंदबाजी में वीर राज मलिक और विराज ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में चार विकेट खोकर 176 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से अमोघ सिरोही ने 58 रन बनाए जबकि अर्जुन राणा ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली। ट्रांसलेम एकेडमी की ओर से मधुर और ऋषभ ने 1-1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अमोघ सिरोही को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर जेपी एकेडमी के कोच सनी भाटी, नीलकंठ एकेडमी के कोच अमरदीप शर्मा, राजीव कुमार और अजय यादव सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें