फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर दबाव में क्यों पुलिस, नहीं हुई भाजपा नेता की गिरफ्तारी, एसटीएफ के निशाने पर 124 प्रकाशक

Tue, 25 Aug 2020 04:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताबें खरीदने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 124 प्रकाशकों को एसटीएफ ने निशाने पर लिया है। इनकी तलाश में एसटीएफ और परतापुर पुलिस बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर समेत कई जिलों में छापे मार रही हैं। वहीं, चार दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी भाजपा नेता संजीव गुप्ता और उसके भतीजे सचिन गुप्ता को गिरफ्तार नहीं कर पाई। चर्चा है कि पुलिस दबाव में है।

विज्ञापन


भाजपा नेता संजीव व सचिन गुप्ता के परतापुर और मोहकमपुर स्थित गोदाम व प्रिंटिंग प्रेस पर 21 अगस्त को एसटीएफ ने छापा मारकर एनसीईआरटी की 35 करोड़ से ज्यादा की नकली किताबों का भंडाफोड़ किया था। 

एसटीएफ के अनुसार मेरठ और गजरौला समेत कई जिलों में 124 प्रकाशकों को ये नकली किताबें सप्लाई की जा रही थीं, जिनके पास अभी भी इनका भंडार है। मुख्य आरोपी संजीव गुप्ता के गोदाम व प्रिंटिंग प्रेस दूसरे जिलों के अलावा उत्तराखंड और बिहार में भी हैं। दोनों जगह पर मेरठ के कई लोग काम करते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला खुलासा, एनसीईआरटी की फर्जी किताबें छापने के मामले में सामने आई अब ये बड़ी बात

विज्ञापन

दबाव में क्यों पुलिस
भाजपा नेता संजीव और सचिन गुप्ता को गिरफ्तार करने में पुलिस दबाव में नजर आ रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश भी कागजों में दिखाई जा रही है। चर्चा है कि दोनों आरोपी शहर में ही घूम रहे हैं। अपने आकाओं की मदद से पुलिस पर दबाव बनवा रहे हैं। जबकि भाजपा ने संजीव गुप्ता को महानगर उपाध्यक्ष पद से तुरंत निष्कासित कर पुलिस को कार्रवाई का स्पष्ट संदेश दे दिया था। एमडीए ने भी सोमवार को गोदाम और प्रिंटिंग प्रेस की जांच नहीं की।

गजरौला में प्रिंटिंग प्रेस सील
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार आरोपी संजीव व सचिन के गजरौला में प्रिंटिंग प्रेस और गोदाम समेत करीब 40 करोड़ का सामान मेरठ पुलिस ने सील कर दिया है। इनमें एनसीईआरटी की 60 हजार किताबें, 54 हजार कवर, 24 प्रिंटिंग प्रेस मशीनें, लोडर, जेनरेटर और कागजों के कई रोल हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें