फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी ने मनाया वायु सेना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को एनसीसी इकाई द्वारा भारतीय वायु सेना दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर को हुई थी। इस कारण भारतीय वायु सेवा दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में अंडर ऑफिसर विभु मलिक, अंडर ऑफिसर आंचल सहित अन्य एनसीसी कैडेट्स का योगदान रहा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, सहायक वर्ग व अन्य छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट सिद्धी गुप्ता, पीआई दर्शन सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. पूजा राय, डॉ. कल्पना नारायण, डॉ. अल्पना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कैंप का आयोजन आईटीआई परिसर स्थित डीटीआई (ड्राइविंग लाइसेंस कार्यालय) में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ राजेश करथान और आरटीओ अनीता सिंह रहे। आंचल, राधिका, कशिश, शालू, संजना, कंचन, हिमांशी, विधि अरोड़ा, पूनम रानी और ताशु ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें